डनलप वाले कुर्सी-टेबल, एयर कंडीशनर कॉन्फ्रेंस हॉल,
चिल्ड वाला वाटर, मिनरल, संग में सीक कबाब का बाउल!
कुनवे संग मंत्री जी आए, चर्चा है महंगाई पर,
सुन ले भैये, तेरी किस्मत बैठ के अपनी चारपाई पर!
TRP की खोज में रिपोर्टर भी आए भोज में,
महंगाई की किसको फिकर, सब हैं अपनी मौज में!
मंत्री अपने बड़े मजाकिया, हर बात पे मज़ाक करते हैं,
20 की आइसक्रीम चट कर जाते हो, और महंगे गेहूँ का विरोध करते हो!!

सच कहा आपने ... पर मंत्री जी है वो ऐसा कर सकते हैं ...
ReplyDelete