कुछ भीड़ के दीवाने होते हैं,
मैं तन्हाइयों में भी मस्त रहता हूँ।
कुछ बड़े फनकार होते हैं,
मैं शहनाइयों में भी मस्त रहता हूँ।
कुछ को नींद पसंद है,
मैं अंगड़ाइयों में भी मस्त रहता हूँ।
कुछ को ऊँचाई पसंद है,
मैं खाइयों में भी मस्त रहता हूँ।
कुछ को वफ़ा मिलती है,
मैं बेवफ़ाइयों में भी मस्त रहता हूँ।
कुछ को प्यार पसंद है,
मैं रुसवाइयों में भी मस्त रहता हूँ।

No comments:
Post a Comment