Saturday 17 December 2011

गीत जो करे भयभीत....;)

हम्म्म्म...
भद्दी सी सूरत आँखें है भैन्गीं दूर खड़ी चिलाये,
आये हाय.....
मेकप कर के आये कभी तो सब उस से डर जाए,
"Dips" नज़र से तुम देखो तो भूत नज़र वो आये.....
भद्दी सी सूरत आँखें है भैन्गीं दूर खड़ी चिलाये....!!

ह्म्म्मम्म.... 
लड़की है या बुलडोज़र है और कहा क्या जाए,
रात को मेरे खाव में आके नाखूनों से डराए,
आँख खुली तो बैठ के हम हनुमान चलिशा गाये,
बिन देखे ये हाल हुआ देखूं तो क्या हो जाए......
भद्दी सी सूरत आँखें है भैन्गीं दूर खड़ी चिलाये....!!

ह्म्म्मम्म....
सुनामी उठे सागर में जैसे ऐसे कदम बढ़ाये,
रब न जाने किस पत्थर से इसके अंग बनाए,
दुआ है काश कभी ना मेरे सामने वो आ पाए.....
भद्दी सी सूरत आँखें है भैन्गीं दूर खड़ी चिलाये....!!

इतिश्री...:;)

Friday 1 July 2011

~~~शाम की चाय~~~


दिन की थकान
शाम की चाय...

दोस्तों की मस्ती
T V के बजाय...

बातों-बातों में
सबकी खिचाय...

तेरी वाली से अछि
मेरी ऐश्वर्या राय...

तेरा Hair-Style
लगे गजनी का भाय...

साले बन मत बकील
किसने मांगी तेरी राय...

तब तक लें उसकी खबर
जब तक ना गुस्साय...

फिर बैठ के
सब उसको मनाय...

चाँद का हाय
सूरज का गुड बाय...

पता भी न चला
और ख़तम हुई चाय...

Sunday 26 June 2011

~~~आइना~~~

क्या हु-ब-हु मै हीं दिखता हूँ,
आईने के उसपार भी.....!



क्या मेरा हमशक्ल हमआइना...
मुझे देखता होगा इसपार भी.....!!




उसके दर्द मुझे दिख जाते हैं,
गर होता है आईने में एक दरार भी.....!



पर क्या वो मेरा दर्द देखता होगा...
एकबार भी.....!!


Monday 20 June 2011

मेरी पहली लिखाई......


बिना कागज बिना श्याही..!
मेरी पहली लिखाई.........!!


जैसे बिना कैंची हो कटाई..!
और बैठा रहे बेचारा नाई...!!


सर्दियां हीटर से गरमाई.....!
और दुबका रहे कोने में रजाई..!!


कोलंबस को भाए तन्हाई.......!
गूगल में सारी दुनिया आई....!!


सलमान की शादी में ऐश्वर्या राई...!
पर पहले शादी तो फिक्स हो भाई...!!


माइकल जैक्सन की चाँद पर चढ़ाई...!
फिर से याद आई......................!!


ओसामा और बुश की लडाई...........!
ओबामा ने निपटाई....................!!


मुन्नी और शीला टकराई..............!
पर जीती दवंग की दवानगाई.........!!


राम राम करते भाजपाई..............!
हिन्दू विरोधी "धर्मनिरपेक्ष" कांग्रेस आई...!!
एक पे येदुरप्पा, दूजे पे 'राजा' 'कलमाड़ी' और 'चौहान' की परछाई...!!!


किसी पर "जे पी सी" तो किसी पर "सी बी आई"...!
शायद ही हो कोई कार्यवाई............................!!


कंप्यूटर के कागज पे key Board की श्याही.........!
इतनी सी थी मेरी पहली लिखाई.......................!!