Monday 20 June 2011

मेरी पहली लिखाई......


बिना कागज बिना श्याही..!
मेरी पहली लिखाई.........!!


जैसे बिना कैंची हो कटाई..!
और बैठा रहे बेचारा नाई...!!


सर्दियां हीटर से गरमाई.....!
और दुबका रहे कोने में रजाई..!!


कोलंबस को भाए तन्हाई.......!
गूगल में सारी दुनिया आई....!!


सलमान की शादी में ऐश्वर्या राई...!
पर पहले शादी तो फिक्स हो भाई...!!


माइकल जैक्सन की चाँद पर चढ़ाई...!
फिर से याद आई......................!!


ओसामा और बुश की लडाई...........!
ओबामा ने निपटाई....................!!


मुन्नी और शीला टकराई..............!
पर जीती दवंग की दवानगाई.........!!


राम राम करते भाजपाई..............!
हिन्दू विरोधी "धर्मनिरपेक्ष" कांग्रेस आई...!!
एक पे येदुरप्पा, दूजे पे 'राजा' 'कलमाड़ी' और 'चौहान' की परछाई...!!!


किसी पर "जे पी सी" तो किसी पर "सी बी आई"...!
शायद ही हो कोई कार्यवाई............................!!


कंप्यूटर के कागज पे key Board की श्याही.........!
इतनी सी थी मेरी पहली लिखाई.......................!!

12 comments:

  1. Thnx Sir..... just a begning....:)

    ReplyDelete
  2. आपकी ये रचना कल चर्चा ,मंच पे लगाई जा रही है ..

    सादर

    कमाल

    ReplyDelete
  3. बाह भाई
    क्या रंग जमाई
    बिना कागज
    बिना स्याही
    सबकी कर दी भरपुर खिंचाई
    आपको बहुत बहुत बधाई।
    चर्चा मंच को भी साथ ही साथ
    जिसनें इसे हमतक है पहूंचाई।

    pl remove word verification...??

    ReplyDelete
  4. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  5. व्‍याकरण और वर्तनी की कुछ त्रुटियां पर फिर भी बढिया है पहली लिखाई.....

    ReplyDelete
  6. लडखडाई लडखडाई पहली लिखाई,
    तो क्या हुआ कुछ तो लिखा भाई।
    लिखते रहो पढते रहो बस यूंही-
    तभी तो आयेगी और गहरायी ॥

    ReplyDelete
  7. कविता लिखाई बढ़िया रंग जमाई.

    ब्लॉग में कैंची का कोई काम नहीं भाई.

    ReplyDelete
  8. ओसामा और बुश की लडाई...........!
    ओबामा ने निपटाई....................!!wah.

    ReplyDelete