Sunday 26 June 2011

~~~आइना~~~

क्या हु-ब-हु मै हीं दिखता हूँ,
आईने के उसपार भी.....!



क्या मेरा हमशक्ल हमआइना...
मुझे देखता होगा इसपार भी.....!!




उसके दर्द मुझे दिख जाते हैं,
गर होता है आईने में एक दरार भी.....!



पर क्या वो मेरा दर्द देखता होगा...
एकबार भी.....!!


Monday 20 June 2011

मेरी पहली लिखाई......


बिना कागज बिना श्याही..!
मेरी पहली लिखाई.........!!


जैसे बिना कैंची हो कटाई..!
और बैठा रहे बेचारा नाई...!!


सर्दियां हीटर से गरमाई.....!
और दुबका रहे कोने में रजाई..!!


कोलंबस को भाए तन्हाई.......!
गूगल में सारी दुनिया आई....!!


सलमान की शादी में ऐश्वर्या राई...!
पर पहले शादी तो फिक्स हो भाई...!!


माइकल जैक्सन की चाँद पर चढ़ाई...!
फिर से याद आई......................!!


ओसामा और बुश की लडाई...........!
ओबामा ने निपटाई....................!!


मुन्नी और शीला टकराई..............!
पर जीती दवंग की दवानगाई.........!!


राम राम करते भाजपाई..............!
हिन्दू विरोधी "धर्मनिरपेक्ष" कांग्रेस आई...!!
एक पे येदुरप्पा, दूजे पे 'राजा' 'कलमाड़ी' और 'चौहान' की परछाई...!!!


किसी पर "जे पी सी" तो किसी पर "सी बी आई"...!
शायद ही हो कोई कार्यवाई............................!!


कंप्यूटर के कागज पे key Board की श्याही.........!
इतनी सी थी मेरी पहली लिखाई.......................!!