Saturday 14 July 2012

गिरह


एक गिरह
दिल पे पड़ी,
एक विरह
दर्द सी बढ़ी..

कुछ गम हुआ
थोड़ी आँखें भरी,
उनके ही दिए रुमाल से
आँखें पोछ्नी पड़ी..

रिश्तों में पड़ती
कोई नयी कड़ी
और लम्बी होती
प्यार की ये लड़ी

पर ये ना हुआ
कोसता हूँ वो घडी
जब खुशिओं पे
किसी की बुरी नज़र पड़ी

एक गिरह
दिल पे पड़ी,
एक विरह
दर्द सी बढ़ी..

5 comments:

  1. ये गिरह ,परत दर परत नए एहसास समेटे हुए हैं..उम्दा

    ReplyDelete
  2. सटीक प्रस्तुति ||

    ReplyDelete
  3. गिरह खोलने पे दर्द कम हो जाता है ... मुक्त कर दो उसे ...

    ReplyDelete